मंडी के करसोग उपमंडल के धरमोड़ के पास एक किशोर पावर टिल्लर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बच्चे के ताया और पिता टिल्लर से खेत जोत रहे थे। इसी दौरान वे दोनों चाय पीने के लिए बैठ गए, इस बीच कुमार सिंह पावर टिल्लर के पास चला गया। उसने पावर टिल्लर को स्टार्ट कर दिया और टिल्लर का बैक गियर फंस गया। किशोर टिल्लर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में किशोर को आईजीएमसी में उपचार को ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी करसोग अरुण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन जारी है।



