Follow Us:

आगरा: गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में आए दिन कई प्रेमी जोड़े आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसी ही एक घटना आगरा के डौकी क्षेत्र से सामने आई है। यह घटना रविवार सुबह की है जब प्रेमी युगल के शव मिलने से वहां सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले। प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 17 साल है। वो कक्षा नौ की छात्रा थी। 20 वर्षीय प्रेमी आगरा में किसी फैक्ट्री में काम करता था। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों एक ही बिरादरी के थे। प्रेमी युगल के परिजनों को इनके संबंधों की बात पता चल गई थी।

मृतक युवक की मां ने बताया कि छह महीने पहले लड़की के भाई ने दोनों को पीटा था। इनके परिजन दोनों के रिश्ते का विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रेमी युगल छिप-छिपकर मिलते रहे।

इस घटना की खबर मिलते ही वहां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।