Follow Us:

फंदे से झूलता मिला कांगड़ा की 19 वर्षीय युवती का शव, चंडीगढ़ में कर रही थी NEET की तैयारी

कांगड़ा की युवती का शव चंडीगढ़ में कमरे में फंदे से लटका मिला है। 19 वर्षीय शगुन चंडीगढ़ में NEET की तैयारी कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है…

डेस्क |

कांगड़ा की युवती का शव चंडीगढ़ में कमरे में फंदे से लटका मिला है। 19 वर्षीय शगुन चंडीगढ़ में NEET की तैयारी कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शगुन सेक्टर-45 में स्थित मकान में रहती थी। युवती के माता-पिता कांगड़ा स्थित हारसीपत्तन अपने घर में आए हुए थे। मंगलवार को युवती के कॉल न उठाने पर उसके चाचा-चाची को देर रात घटना का पता चला। जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और परिजनों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।