Follow Us:

फतेहपुर खड्ड में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही जांच

समाचार फर्स्ट |

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत खड्ड में अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लोगों ने घटना सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर ही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए हाड़ा पंचायक के उपप्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें सब्जी मंडी श्मशान घाट के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर पहुंच इस बारे में फतेहपुर पुलिस को बताया।

मामले की पुष्टि करते हुए फतेहपुर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें जरनैल सिंह ने घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।