Follow Us:

ऊनाः सैलून के अंदर फंदे से झूलता मिला युवक का शव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ज़िला ऊना में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां बड़ूही चौक के पास दिलवां गांव में आने वाली दुकानों में सैलून चलाने वाले एक दुकानदार का शव दुकान के अंदर फंदे से झूलता मिला। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र जगत राम निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश पिछले कुछ समय से यहां सैलून चला रहा था। बीती रात वह घर नहीं पहुंचा और दुकान पर ही रूक गया था। आज सुबह कुथ लोगों ने उसे दुकान के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। अपने बेटे की रहस्यमयी परिस्थतियों में हुई इस मौत पर स्वजनों ने सवाल उठाए हैं। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का अंदेशा होने के कारण पुलिस ने इसके लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई है। सारे मामले की जांच अब फॉरेंसिक टीम करेगी। फ़िलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक राजेश अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।