Follow Us:

परौर में न्यूगल पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला |

पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत परौर न्यूगल पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानिय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने न्युगल पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। व्यक्ति ने इसकी सूचना स्थानिय पंचायत को दी। फिर उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की तलाशी ली लेकिन व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि पुलिस को पुल के नीचे शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।