<p>पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत परौर न्यूगल पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानिय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने न्युगल पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। व्यक्ति ने इसकी सूचना स्थानिय पंचायत को दी। फिर उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की तलाशी ली लेकिन व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि पुलिस को पुल के नीचे शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।</p>
केलांग 26 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार कि ओर…
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां विभाग द्वारा प्रदेशभर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य एवं…
धर्मशाला, 26 जून: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी मानवता की सेवा में…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम…
धर्मशाला, 26 जून: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन तथा…
देशभर में 1 जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं।प्रेस…