पांवटा साहिब में पुलिस ने यमुना नदी से एक लड़की का शव बरामद किया है। पांवटा पुलिस को सूचना मिली की एक शव यमुना नदी में तैर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। किसी ने शव की बरामदगी की सूचना तरुवाला से लापता लड़की के परिजनों को भी दे दी।

जिसके बाद लापता लड़की प्रियंका (16) के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। प्रियंका गत 16 जनवरी से लापता थी। जिसकी लिखित शिकायत परिजनों ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में भी की थी। परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है।

पुलिस कर रही छानबीन:

बताया जा रहा है कि प्रियंका को लापता होने से पहले दो लड़कों के साथ देखी गया थी जोकि अपने घर ट्यूशन पढ़ने की बात बताकर घर से निकली थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी दो युवक और युवती बाजार में नजर आए थे। लेकिन जब बाइक वापिस आई तो इसपर सिर्फ दो युवक ही नजर आए। शव मिलने के बाद लड़की के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का पुलिस दोनों ही पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…