नाले में मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा

<p>सोलन ज़िला के अर्की गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। इसकी पहचान पंकज कुमार 31 पुत्र ज्ञानेश्वर गांव धमून डाण पनेश शिमला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति शादीशुदा था और पिछले एक दिन से लापता था। इसके लापता होने का मामला अर्की थाना में दर्ज़ है। यह व्यक्ति एक ढाबा चलाता था और ढाबे के साथ लगते नाले से ही उसका शव बरामद किया गया है।</p>

<p>स्थानीय निवासियों तथा परिवार के सदस्यों ने नाले में शव को देखा तो इसकी सूचना अर्की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।</p>

<p>फॉरेंसिक टीम तथा डीएसपी दाड़ला घाट पूर्ण चंद्र ठकराल भी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।&nbsp; उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

9 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

9 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

9 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

11 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

12 hours ago