Follow Us:

शिमला: बाथरूम में नहाते देखता था युवक, युवती ने दर्ज करवाई FIR

पी. चंद |

सख्त कानून के बावजूद छेड़खानी और अश्लील हरकतों जैसी घटनाओं पर ब्रेक नहीं लग रहा है। ताजा मामला शिमला के बालूगंज के समरहिल के तहत सांगटी में सामने आया है। जिसमें 21 साल की युवती ने एक 17 साल के लड़के पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।

युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि दस जमा दो में पढ़ने वाला ये लड़का उसे नहाते हुए खिड़की से झांकता रहता है। शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों ही सांगटी में किराए के मकान में  में रहते हैं। वहीं, पुलिस ने युवती की शिकायत पर  धारा  354 C के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।