Follow Us:

शिमला: लापता छात्रा की हत्या कर खाई में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

पी. चंद |

शिमला के चिड़गांव से पांच दिन पहले लापता हुई एक छात्रा का शव मंगलवार रात खाई में पाया गया। जानकारी के अनुसार चिडग़ांव निवासी मृतका संगीता रोहडू के एक संस्थान से आईटीआई कर रही थी और 30 मार्च को अचानक गायब हो गई। मृतका के पिता बिहारी लाल ने चिडग़ांव के ही रहने वाले पृथ्वी राज पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।

बिती रात छात्रा का शव ठियोग समीप भलकू में खाई से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और तफ़्तीश शुरू की। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई कर आरोपी पृथ्वी राज को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी रामलाल बंशल ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान और कपड़े फटे होने पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।