Follow Us:

कांगड़ा: नक्की खड्ड में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव

बिट्टु सूर्यवंशी |

कांगड़ा के परागपुर में नक्की खड़ में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने दी है। उन्होंने कहा कि कल रात को यह जानकारी मिली थी कि प्रेम नाथ नाम के व्यक्ति का शव नक्की खड़ में मिला है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि कुछ लोग खड्ड के किनारे शराब पी रहे थे इसी दौरान लड़ाई-झगड़ा हुआ और साथ में शराब पी रहे लोगों ने उक्त व्यक्ति को मार डाला। इस मामले को लेकर केस दर्ज किया जा चुका है और जल्द ही इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।