ऊना: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

ऊना के मैहतपुर में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, महिला के मुंह और गले पर कई निशान मिले हैं। बता दें कि महिला रात को अपने कमरे में सो रही थी और साथ के कमरे में महिला की बहु और उसके दो बच्चे सोये हुए थे। महिला के दो बेटे हैं और दोनों बेटे विदेश में नौकरी करते हैं।

सुबह जब महिला की बहु उसे उठाने के लिए गई तो देखा कि सोए हुए ही महिला की मौत हो चुकी थी और मृतका के गले और मुंह पर काफी निशान भी पाए गए।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके का जायजा लेते हुए पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और सीसीटीवी की हार्डडिस्क को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ऊना अमित शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पायेगा।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago