जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत रंगडों द्वारा काटने से हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ममता 33 साल जब आम उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी तो दुर्भाग्यवश उस आम के पेड़ के ऊपर रंगडों की हांडी भी थी जो उसे नहीं दिखाई दी। जैसे ही उसने आम उतारने के लिए पेड़ को हिलाया तो रंगडों ने उस पर हमला कर दिया।
घायल अवस्था में महिला को सरकाघाट अस्पताल लाया गया। लेकिन सरकाघाट से उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। लेकिन नेरचौक अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत के चलते उसे रविवार सुबह पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सरकाघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।



