Follow Us:

कसौली गोलीकांड: कोर्ट में आज पेश किया जाएगा मुख्य आरोपी विजय ठाकुर

पी. चंद |

कसौली में टीसीपी महिला अधिकारी शैलबाला शर्मा की हत्या करने वाले आरोपी विजय ठाकुर को लेकर हिमाचल पुलिस धर्मपुर पहुंच गई है। आरोपी विजय ठाकुर को महिला अधिकारी की हत्या के जुर्म में IPC की धारा 302, 307, 353 हत्या के आरोप में और धारा 25/54/59 आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि आरोपी विजय कुमार लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हुलिया बदल रखा था। पहले उसकी मोबाइल लोकेशन दिल्ली थी, इसलिए दिल्ली पुलिस की मदद ली गई। पुलिस की टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी और आखिरकार दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस ने गुरूवार शाम को विजय ठाकुर को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।