नूरपुर: व्यक्ति ने भाई की राइफल उठा खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में TMC रेफर

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव लोदबा में एक व्यक्ति ने अपने आप को मंगलवार दोपहर लगभग 3.30 पर गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नूरपुर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। व्यक्ति की पहचान अली  (40) गांव लोधवा के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की मां एक कमरे में सोई हुई थी, जबकि अली दूसरे कमरे में था। इस दौरान उसने अपने भाई की राइफल पेटी से निकाली और अपने आप पर गोली चला ली, जिस कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

गोली की अवाज सुनते ही उसकी मां ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला, जिस पर उसने इसकी जानकारी गांव के प्रधान तिमर राय को दी। इस दौरान अन्य युवक भी मौके पर एकत्रित हो गए थे।

कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़ा था व्यक्ति

घटना की सूचना मिलते ही प्रधान ने मौके पर पहुंच कर कमरे के दरवाजा खोला तो अंदर अली खून से लथपथ पड़ा था। जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि गोली मैंने खुद चलाई है। इसके बाद प्रधान ने घटना की सूचना को पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

2 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

3 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

4 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

5 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

6 hours ago