<p>कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में मरीज ने खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती देर रात की है जबकि मरीज राम चंद ने बैड से चढ़कर खिड़की से छलांग लगाई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मरने वाले की पहचान राऊगी निवासी राम चंद (55) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।</p>
<p>चश्मदीद दीप चंद शर्मा खराहल चंसारी ने बताया कि रात सवा ग्यारह बजे मरीज राम चंद बैड से खिड़की के पास चढ़ गया और देखते ही देखते खिड़की से कूदा। उसके बाद उसने शोर मचाया और वार्ड के सभी मरीज व तिमारदार खड़े हो गए लेकिन राम चंद की मौके पर मौत हो गई।</p>
<p>वहीं, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने यह कदम क्यो उठाया इसकी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम कर परिजनो के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।</p>
<p> </p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…