Follow Us:

ऊना की युवती ने पंजाब के युवक पर लगाया दुराचार का आरोप, FIR दर्ज

रविंद्र |

ऊना के अंब के तहत पड़ते एक गांव की एक युवती ने पंजाब के युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 30 साल की युवती ने कोर्ट के माध्यम से शिकायत दी है कि पंजाब से संबंधित एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुराचार किया है। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।