Follow Us:

गुरुद्वारे में महिला सेवादार से दुष्कर्म की कोशिश, प्रधान सहित 3 पर आरोप

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर कालाअंब के तहत टोका साहिब गुरुद्वारा में महिला सेवादार से रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने गुरुद्वारा साहिब टोका कमेटी के प्रधान व तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो दोपहर के समय अपने कमरे में दूध गर्म कर रही थी तो उसी दौरान कमेटी के प्रधान के साथ तीन अन्य लोग उसके कमरे में घुस आए। उन्होंने महिला को अकेली देख अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं मौके का फायदा उठाकर उन्होंने उसको हवस का शिकार बनाना चाहा। लेकिन उनकी यह कोशिश कायमयाब नहीं हुई। क्योंकि महिला ने शोर मचा दिया था। इसी दौरान लोगों ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने प्रधान पर पिछले 6 माह से शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करने के भी गंभीर आरोप जड़े हैं। उसका कहना है कि जब वो गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए जाती थी तो वह उसे रास्ते में छेड़छाड़ करता था और उसकी बेटी के पास अपना नंबर देकर उससे बात करने को कहता था। उन्होंने कहा कि जब उसने प्रधान का विरोध किया तो उसे जान से मारने तक की भी धमकियां दी गई। पीड़िता ने पुलिस थाना कालांब में मामला दर्ज करवा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।