Follow Us:

ऊना में दर्दनाक हादसा, 3 पुलिस जवानों की मौत

पी चंद |

ऊना: ऊना जिले के गगरेट में एक दर्दनाक हादसे में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के तीन जवानों की मौत हो गई। तीनों जवान बाइक पर सवार थे जब यह हादसा हुआ।

हादसा गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर आशा देवी चेक पोस्ट के पास हुआ। पुलिस के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने जवानों की बाइक को पीछे से टक्कर। एक्सीडेंट इतने जोरदार था कि दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक जवान ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड दिया।

आई-कार्ड के अनुसार जवानों की पहचान मनोज कुमार, शुभम व विशाल के रूप में हुई है। तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे। ऊना पुलिस ने तफतीश शुरू कर, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।