<p>शिमला में एक हादसा पेश आय़ा है। यहां बालूगंज थाना के तहत धामी क्षेत्र में एक टिप्पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में टिप्पर ढांक से नीचे जा गिरा औऱ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टिप्पर चालक की हादसे में मौत हो गई। मृतक धामी क्षेत्र का ही रहने वाला 60 वर्षीय चालक बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भेज दिया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(8005).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>
<p>बताया जा रहा है की टिप्पर नंबर ( HP-63D-0446) सुन्नी की तरफ से आया जिसे जयसिंह स्व केसव राम गांव सैन्ज धामी चला रहा था। देखते ही देखते टिप्पर चालक टिप्पर से नियंत्रण खो बैठा औऱ टिप्पर सहित ढांक से निचे करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिस कारण टिप्पर चालक घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। यह हादसा टिप्पर चालक के तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है।</p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…