<p>औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में टोरेंट फार्मा कंपनी के मजदूरों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल बद्दी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मजदूर यूनियन द्वार कंपनी के गेट के बाहर झंडा लगाने को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद पैदा हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने आकर इन मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक दर्जन के करीब मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पुहंची और मामले को शांत किया।</p>
<p>उधर, मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रबंधन ने स्थानीय गुंडों से मिलकर उनपर ये जानलेवा हमला करवाया है।</p>
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…