<p>मंडी जिला के जंजैहली में एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय ट्रैक्टर चालक खेम चंद केउली नाल से सेब की खेप ले जा रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और करीब 20 मीटर खाई में ट्रैक्टर जा गिरा।</p>
<p>गंभीर हालत में घायल खेम चंद को स्तानीय ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया। लेकिन यहां से शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही खेमचंद ने दम तोड़ दिया।</p>
<p>फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया गया है। वहीं, डीएसपी थुनाग सरेंद्र मोहन ने बताया कि फौरी राहत के दौर पर खेम चंद के परिजनों को 5 हजार रुपये की राशि गई है।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…