जिला ऊना में अम्ब के तहत पक्का परोह में ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित 21 पुत्र गुरचरण निवासी चुरडू के रूप में हुई है। जबकि बाइक पर इसका साथी साहिल 18 साल निवासी चुरडू पीछे बैठा था। वह बुरी तरह घायल हुए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चुरडू निवासी रोहित और साहिल बाइक पर सवार होकर देर शाम अंब की तरफ जा रहे थे। पक्का परोह के समीप पहुंचने पर इनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रेक्टर के साथ जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रोहित ने हादसे के तुरंत बाद ही दम तोड़ दिया जबकि साहिल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान दर्ज़ किए जा रहे हैं।

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…