Follow Us:

कांगड़ाः पपलाह में पलटा ट्रैक्टर, 8 लोग घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर में लंबा गांव थाने के तहत आने वाले पपलाह बंदाहू सड़क पर बीते कल देर शाम एक ट्रैक्टर के पलटने से आठ लोग घायल हो गए। पपलाह गांव के कुछ युवा उन्हें गाड़ियों में डाल कर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले आये जहां उनका तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया। डॉक्टर निशांत ने बताया कि घायलों ने 6  लोगों को हल्की चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया जबकि दो को पालमपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घायल हुए सभी लोग पश्चिम बंगाल के हैं और मजदूरी करते हैं।

जानकारी के अनुसार पपलाह ओडरी सड़क का काम चल रहा है और यह घायल लोग वहां  मजदूरी करते हैं। मजदूर से छुट्टी होने के बाद ट्रेक्टर में अपने क्वाटर जा रहे थे, कि बंदाहूं सड़क पर पपलाह के पास ट्रेक्टर पलट गया जिसमें आठ मजदूर घायल हो गए। घायलों को खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जंहा 6 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और दो घायलों को पालमपुर रेफर कर दिया।