<p>बिलासपुर में चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय मार्ग के साथ संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर पलट जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक रविवार करीब आठ बजे जामली निवासी पिंकू कुमार पुत्र राजपाल बल-कनेता के लिए ट्रैक्टर में ईंटें लेकर जा रहा था। रास्ते में ब्रेक न लगने से ट्रैक्टर पलट गया और पिंकू कुमार उसकी चपेट में आ गया।</p>
<p>गंभीर रूप से घायल पिंकू को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाल कर ग्रामीणों ने जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक घर का इकलौता बेटा था। मृतक अपने पीछे दो साल का बच्चा छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है</p>
<p> </p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…