<p>ऊना शहर के करीबी गांव मदनपुर में एक बुजुर्ग महिला की छत से गिरकर दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मदनपुर निवासी 62 वर्षीय राम प्यारी के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक राम प्यारी शुक्रवार रात अपने घर की सीढ़ियां चढ़ कर छत पर पहुंची।</p>
<p>इसी दौरान वह अनियंत्रत होकर छत से नीचे जमीन पर आ गिरी। सिर में चोट लगने क कारण उनकी मौके पर ही मौत हा गई। हादसे के फौरन बाद परिजन बुजुर्ग महिला को लेकर रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लिया और घटना के संबंध में केस दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह करवाया गया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…