Follow Us:

शिमला: फर्जी दस्तावेजों के सहारे सेब ढुलाई कर रहा ट्रक जब्त

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश में बागवानों से धोखा करने की फिराक में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिमला में सेब ढुलाई में लगे ट्रक चालक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ठियोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फागू नियंत्रण कक्ष में आज सुबह पुलिस ने सेब से लदे एक ट्रक को निरीक्षण के लिए रोका। ट्रक में सेब की 400 से अधिक पेटियां थीं और अप्पर शिमला से सेब लेकर यह ट्रक गुजरात के अहमदाबाद की ओर जा रहा था।

पुलिस द्वारा पड़ताल करने पर ट्रक का नंबर और चैसी नंबर मेल नहीं खाए। इस संबंध में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान हरभजन सिंह के रूप में हुई है और वह पंजाब के फाजिल्का रहने वाला है।