Follow Us:

कांगड़ा: दूध की सप्लाई लेकर आ रहा कैंटर बनेर खड्ड में गिरा, 2 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दूध की सप्लाई लेकर जा रहा एक कैंटर गुरुवार सुबह बनेर खड्ड के पास हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर घायल हुए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग मटौर-शिमला पर गुरुवार सुबह बद्दी से दूध की सप्लाई लेकर धर्मशाला जा रहा कैंटर (HP-72 C -2920) समेला के नजदीक बनेर खड्ड पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ऊना जिला के ग्राम लमलेहडी निवासी कैंटर चालक मक्खन सिंह (27) पुत्र चेतराम और क्लीनर दर्शन सिंह (45) पुत्र रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ मेहर सिंह पुलिस थाना कांगड़ा ने बताया हादसे की जांच की जा रही है।