Follow Us:

सिरमौर: खाई में गिरा टिप्पर, 3 की मौत

पी. चंद |

सिरमौर में  शिलाई-कोटी उतरऊ के समीप  एक टिप्पर  खाई मे गिर गया। इस हादसे तीन की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात  टिप्पर HP-17B-2031 में सवार सभी लोग कोटी में आयोजित गोगा जागरण में हिस्सा लेने जा रहे थे। वहीं स्थानिय लोगों ने  टिप्पर के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर  पुलिस और 108 एम्बुलेंस कर्मियों को सूचित किया।

शिलाई पुलिस थाना से एक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर दो लोग टिप्पर के नीचे दबे थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जबकि दो बुरी तरह घायल थे जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।