<p>जिला सिरमौर के शिलाई रोनहाट मार्ग पर सुबह सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के मुताबिक नायल के पास सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं, ये तीनों हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। हादसे के दौरान ही शिलाई से रोनहाट जा रही 108 एंबुलेंस ने घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया है।</p>
<p>इस हादसे मे 30 साल के रजत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 32 साल के भूपेंद्र और सुनील को खाई से निकाल लिया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबिन शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…
केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…
आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…
बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…
ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…