Follow Us:

मंडी: पुल के नीचे मिले दो दुधमुंही बच्चियों के शव, जांच में जुटी पुलिस

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश मंडी जिला में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां शहर के सकोड़ी पुल के नीचे 2 बच्‍चियों के शव बरामद हुए हैं। दोनों बच्चीयां जुड़वा बताई जा रही हैं जिनकी उम्र तीन माह के करीब होने का अंदाजा है। मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और शवों को कब्जे में ले लिये गया है। पुलिस ने उच्च स्तर पर कार्रवाई की बात कही है।