Follow Us:

शिमला: 2 कारों में जबरदस्त भिड़ंत, एक महिला घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला के बेमलोई में दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक वृद्ध महिला (83) गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक दो कारें विपरित दिशा से आ रही थी बेमलोई के पास इनकी आमने- सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई।

घायल महिला का आईजीएमसी में में उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।