<p>रिकांगपिओ के जनजातीय जिला किन्नौर में पहाड़ी से पत्थर दरकने से दर्दनाक हादसो हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह काजा की ओर जा रहे दो पर्यटकों की बाइक पर चट्टान आ गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार पर्यटक काजा घूमने जा रहे थे। हादसे की जानकारी रिकांगपिओ पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पर्यटकों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों मृतक पर्यटकों की पहचान इशान पुत्र सुशील कुमार विहार फेस-2 बलथाना जीरकपुर पंजाब व सुनील कुमार पुत्र उत्तम चन्द बलथाना जीरकपुर पंजाब के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के शव को रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है और मृतकों के परिवार को सूचना दी गयी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3154).jpeg” style=”height:673px; width:498px” /></p>
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…
Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…
HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…
Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…
EarthquakeTremors: हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…