Follow Us:

ऊनाः जमीनी रंजिश के चलते दो गुटों में बहस, गोली लगने से ITBP जवान की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला ऊना गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। यहां नंगड़ा गांव में जमीनी विवाद के चलते गोली चलने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर खुद एसपी पहुंचे और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद खुद सरेंडर कर दिया। इस घटना के बाद सारे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार नंगड़ा गांव में आज सुबह जमीनी रंजिश के चलते दो गुटों में बहस हो गई। जिसके चलते एक गुट के व्यक्ति ने गोली मार दी। इस घटना में आईटीबीपी में एएसआई के पद पर कार्यरत्त विपिन कुमार घर पर छुट्टी आया हुआ था और उसकी गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि विपिन कुमार के दो छोटे बच्चे हैं और इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। वहीं, मौके से फरार आरोपित जसवंत सिंह ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपित जसवंत मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है। फिलहाल उसने खुद को सरेंडर कर दिया है।