कुल्लू: एक किलो 514 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

<p>जिला कुल्लू पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक किलो 514 ग्राम चरस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला थुंतर थाने के तहत दर्ज किया गया। यहां पर पुलिस ने गश्त के दौरान टीसीपी बजौरा में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एचआरटीसी की वॉल्वो बस कुल्लू से मंडी जा रही थी। बस में सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया, पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली। जिसमें व्यक्ति से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सूरत सिंह निवासी मौहल भुंतर के रूप में हुई है।</p>

<p>वहीं, दूसरा मामला मनाली थाने के तहत दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने नेहरूकुंड के पास गश्त के दौरान एक युवक को जाते हुए देखा, युवक पुलिस को देखकर डर गया। इस पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिससे 314 ग्राम चरस बरामद की गई। युवक की पहचान 25 वर्षीय जोगिंद्र ठाकुर निवासी बालीचौकी औट जिला मंडी के रूप में हुई।</p>

<p>पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पुलिस ने दोनों मामलों को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर छानबीन करना शुरू कर दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

12 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

12 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

12 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

12 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

12 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

12 hours ago