कुल्लूः SP कुल्लू के बॉडीगार्ड और वाहन चालक पर दो लोगों ने किया दराट से हमला

जिला कुल्लू में एसपी के बॉडीगार्ड और वाहन चालक पर दो लोगों ने दराट से हमला कर दिया। इसमें चालक की बाई उंगली पर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी है। बता दें कि एसपी कुल्लू गौरव सिंह बीती रात 12 बजे मणिकर्ण में गश्त पर थे। सरसाड़ी के पास सरकारी वाहन से पास लेकर 2 लोगों ने रास्ता रोक कर दबंगई दिखानी शुरू कर दी। एसपी के वाहन पर लात रखकर गाली गलौच करने लगे। यह देखकर एसपी के बॉडीगार्ड आरक्षी अंकुश व चालक निक्का राम वाहन से बाहर निकले।

जैसे ही यह लोग बाहर निकले तो आरोपियों ने दराट से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें ड्राइवर निक्का राम को बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी है। उसके बाद आरोपी वहां से भुंतर की तरफ फरार हो गए। इसके बाद में थाना भुंतर के क्षेत्र में पुलिस की टीम ने एक आरोपी 50 वर्षीय कन्हैया पुत्र भूप राम निवासी सरसाड़ी डाकखाना जलुग्रां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुल्लू थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों के मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago