<p>हिमाचल प्रदेश में भी कारोना ने दस्तक दे दी है। कांगड़ा जिला के टांडा अस्पताल में दो कारोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। अस्पताल में प्राथमिक जांच में दोनो में कारोना के लक्षण पॉज़िटव पाए गए हैं। अंतिम रिपोर्ट के लिए जांच एनआईवी पुणे भेजी गई है। पॉजिटिव मामलों में 32 वर्षीय युवक है जो सिंगापुर से आया है । जबकि 64 वर्षीय महिला दुबई से वापिस लौटी है।</p>
<div class=”text_exposed_show”>
<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल अभी तक सुरक्षित था । लेकिन दो नए मामले सामने आने के बाद अब चिंता की बात है। सरकार ने ऐतिहात के तौर पर पहले ही स्कूलों में छुट्टियां कर दी है, पर्यटकों के हिमाचल प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 22 मार्च जनता कर्फ्यू के दिन हिमाचल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बन्द रहेगी। सोमवार से 50 फ़ीसदी कम करने की कोशिश को जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र व कर्मचारियों पर कल होने वाली सर्वदलीय बैठक में फ़ैसला लिया जाएगा।</p>
</div>
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…
Nagrota Bagwan: रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, नगरोटा बगवां की खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी में चल रही…
CM Sukhu DA announcement: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में…
ITI Mandi campus interview: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए, मंडी में मंगलवार को एक…
Himachal Special Educator recruitment: हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी…