हिमाचल में दो सड़क हादसे, एक की मौत

सुंदरनगर में स्थित देव कमरूनाग के दर्शन कर वापस आ रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक कार सुंदरनगर-करसोग सड़क मार्ग पर सड़क से खेत में लुढ़क गई। कार रोहांडा से सुंदरनगर की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कार में 5 लोग सवार थे और देव कमरूनाग के दर्शन कर अपने घर सरकाघाट जा रहे थे। देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए।

पुलिस थाना भरमौर के तहत कंडी (कोदला) के पास एक जेसीबी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल है। बता दें कि पुलिस थाना भरमौर में सूचना मिली कि कंडी (कोदला) के पास एक जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गैहरा का पुलिस दल मौका पर पहुंचा। जेसीबी चालक की पहचान विनोद कुमार निवासी भड़वार नागनी केरुप में हुई है। कंडी के पास पहुंचने पर जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

जेसीबी में साथ मे बैठे नजाकत पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 2 लोरेन जिला पूंछ को चोटें आई हैं। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया। यह हादसा जेसीबी चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस थाना भरमौर में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

13 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

45 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago