<p>हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िला में दो अलग-अलग सड़क हादसों का मामला सामने आया है। इस हादसे में महिला समेत दो घायल हो गए हैं। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू मुख्यालय स्थित लोरन के समीप एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसकी पहचान गणेश 32 साल पुत्र नैन सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है।</p>
<p>यह हादसा उस समय हुआ जब एक ठेकेदार मारुति वैन एचपी 66-2529 को मोड़ रहा था कि अचानक वैन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 फुट नीचे जा गिरी। जिसमें उक्त कॉन्ट्रैक्टर घायल हो गया है जिसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पतलीकूहल के समीप भी एक महिला को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई है। महिला को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…