Follow Us:

मैहली-शोघी बाइपास में भूस्खलन, चपेट में आई दो गाड़ियां 

पी चंद |

शिमला: प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद भी भूस्खलन का दौर जारी है। रविवार की सुबह शिमला के मैहलीशोघी बाइपास में भूस्खलन की चपेट में आकर दो गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई।

आईटी भवन के पास पहाड़ी के दरकने से मलबा सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां पर आ गिरा। दोनों गाड़ियों के पीछे के सीसे टूट गए हैं। वाहनों को अन्य नुकसान भी पहुंचा है

हिमाचल में इस बार मानसून आफ़त बन कर बरसा है। बरसात में भूस्खलन व अन्य आपदेओं के कारण प्रदेश में एक हज़ार करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज मानसून की वापसी हो सकती है