Follow Us:

ऊना: खेलते-खेलते कार की चपेट में आया मासूम, PGI चंडीगढ़ रेफर

रविंदर, ऊना |

ऊना के बनगढ़ में खेल-खेल में एक मासूम कार की चपेट में आ गया। हालांकि समय रहते पता चल गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां गम्भीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बनगढ़ में 2 वर्षीय मासूम अपने घर के बरामदे में ही खेल रहा था।

जानकारी के मुताबिक घर के सदस्य अपनी गाड़ी को निकालने के लिए बैक करने लगे तो इसी दौरान मासूम कार की चपेट में आ गया। परिजनों को जब पता चला तो देखा और कार को रोका। लहूलुहान हालत में परिजन उसे लेकर ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टर इंदु भरद्वाज ने बताया कि घायल का उपचार कर दिया गया और पीजीआई रेफर कर दिया गया।