Follow Us:

डयूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों से मारपीट, दो युवक गिरफ्तार

रविंदर, ऊना |

ऊना के चिंतपूर्णी के तहत शंभू बैरियर के समीप ड्यूटी दे रहे दो होमगार्ड जवानों से दो युवक उलझ पड़े। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक शराब से नशे में था। होमगार्ड संग हुई मारपीट के बाद दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालत में बंद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात शंभू बैरियर के समीप होमगार्ड के दो जवान ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे दो युवकों की होमगार्ड जवान से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान दोनों में मारपीट हुई।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को काबू कर लिया। दोनों युवक चिंतपूर्णी के नारी गांव के रहने वाले हैं। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।