<p>ऊना के चिंतपूर्णी के तहत शंभू बैरियर के समीप ड्यूटी दे रहे दो होमगार्ड जवानों से दो युवक उलझ पड़े। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक शराब से नशे में था। होमगार्ड संग हुई मारपीट के बाद दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालत में बंद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात शंभू बैरियर के समीप होमगार्ड के दो जवान ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे दो युवकों की होमगार्ड जवान से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान दोनों में मारपीट हुई।</p>
<p>मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को काबू कर लिया। दोनों युवक चिंतपूर्णी के नारी गांव के रहने वाले हैं। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…