किन्नौर: बिना अनुमति किन्नर कैलाश यात्रा पर गए 5 युवक, 2 की मौत

प्रशासन की रोक के बावजूद किन्नर कैलाश यात्रा पर गए दो युवकों की मौत हो गई है। यात्रा पर गए तीन अन्य लापता युवकों को तलाश कर लिया गया है। मृतकों में एक युवक शिमला जिले के कुमारसैन और दूसरा हरियाणा के झज्जर का है। प्रशासन ने अभी किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है। पिछले साल भी किन्नर कैलाश यात्रा पर गए तीन लोगों की मौत हो गई थी। मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है।

किन्नौर में जिला प्रशासन की देखरेख में किन्नर कैलाश यात्रा पहली अगस्त से 11 अगस्त तक होती है। कुमारसैन क्षेत्र और हरियाणा के कुछ युवक समय से पूर्व ही यात्रा पर चले गए थे। इनमें दो युवकों की मौत हो गई है।

मृतकों में पीयूष वर्मा (26) पुत्र ज्ञान वर्मा कुमारसैन और हरियाणा के झज्जर निवासी वरुण सिंह (28) पुत्र कमल सिंह शामिल हैं। युवकों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीमें शव लाने के लिए रवाना हो गई हैं।

यात्रा पर गए कुमारसैन उपमंडल के ही अभय राणा, अनिल वर्मा और अंकुश जसवाल लापता हो गए थे, उन्हें खोजी दल ने ढूंढ निकाला है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं।

एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यात्रा पर निकले दो युवकों की मौत हुई है। ठंड को मौत का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही पता चलेगा। किन्नर कैलाश में जिन लोगों ने बिना अनुमति टेंट लगाए हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago