Follow Us:

चंडीगढ़ से ऑडिट करने आए यूको बैंक मैनेजर की रोहड़ू में मौत

पी. चंद, शिमला |

शिमला के रोहड़ू में न्यू प्रेम होटल के कमरे एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। सुभाष चंडीगढ़ में यूको के मैनेजर के पद पर कार्यरत था और ऑडिट करने के लिए चंडीगढ़ से रोहड़ू आया था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सुभाष रोहड़ू स्थित न्यू प्रेम होटल के कमरा नं 401 में ठहरा था। जहां सुबह वे मृत अवस्था में पाया गया। होटल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।