ऊना: महिला को ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए 1 करोड़ और सोने के गहने, दी जान से मारने की धमकीे

<p>जिला मुख्यालय ऊना के समीपवर्ती पंचायत में एक महिला को ब्लैकमेल कर 1 करोड़ रुपये, सोने के गहने ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने रक्कड़ के धर्माणी कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र ओम प्रकाश पर आरोप जड़ा कि आरोपी इसके पास कमेटियां डालता था। उसने करीब चार लाख रुपये की सात कमेटियां डाली हुई थी। इसके बाद महिला ने आरोपी को इसकी कमेटियों की रकम वापस भी कर दी। इसी बीच एक बार आरोपी इसके घर रात करीब 11 बजे आया और उसकी चेक बुक से चेक निकाल कर ले गया। बाद में इन्हीं चेक के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने पीड़िता से करीब एक करोड़ रूपए और गहने-सोना ऐंठ लिए। अब वह पीड़िता से और पैसा मांग रहा है, इतना ही नहीं वह पीड़ित महिला को और उसके बेटा-बेटी को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।</p>

<p>महिला ने आरोप जड़ा है कि आरोपी करीब 1 महीने पूर्व भी उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर के गया है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की ब्लैकमेलिंग के चक्कर में पूरी तरह से कर्ज में डूब चुकी है। उसने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी से इसका ऐंठा हुआ पैसा और गहने वापस दिलाने की मांग की है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 और 506 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

3 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago