ऊना के गांव भदसाली में नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अरुण कुमार (13) पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव भदसाली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भदसाली का 13 वर्षीय बालक जब घर में घास कुतरने वाली मशीन के पास घास उठाने गया तो मशीन में अचानक करंट आ जाने की वजह से वह उसकी चपेट में आ गया। नाबालिग को इलाज के लिए तुरन्त ऊना अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी ने नबालिग के परिजनों के ब्यान दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की। घटना की पुष्टि पंडागा पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने की है।

शिमला: चौपाल में कार हादसे का शिकार, 1 व्यक्ति की मौत

चौपाल के पुलबहाल में एक कार हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी। हादेस में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानसिंह जालटा पुत्र धनीराम निवासी गांव बासाधार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…