क्राइम/हादसा

ऊना: अंब में 15 वर्षीय नाबालिग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डेस्क।

जिला के ऊना के उपमंडल अंब में एक 15 साल की नाबालिग युवती की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने युवती के घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर नाबालिग युवती को मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवती 10वीं की छात्रा थी।

घटना की जानकारी उस समय लगी जब मृतक युवती की मां शाम को ड्यूटी से घर वापस लौटी और अपनी बेटी को घर की लॉबी में खून से लथपथ पाया। मां ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी ऊना टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे। युवती को मौत के घाट किसने उतारा है अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतका के माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। मंगलवार को दोनों ड्यूटी पर थे। इस दौरान घर में उनकी बेटी अकेली थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मृत छात्रा के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि वारदात के समय किशोरी के साथ हाथापाई की गई थी और फिर उसका गला रेत दिया गया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

4 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

4 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

5 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

5 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

7 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

8 hours ago