Follow Us:

ऊना: 17 साल की लड़की ने निगला जहर, मौत

रविंद्र |

ऊना के पंडोगा के तहत बढ़ेड़ा की 17 साल की लड़की की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ज्योति वाला पुत्री यशपाल निवासी बढ़ेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बढ़ेड़ा की ज्योति वाला ने गुरूवार रात को अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने पर लड़की को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हरोली रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। किशोरी ने जहर क्यों निगला, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों के बयान भी कमलबद्ध किए गए हैं।